कुदागा कला में लगा जलापूर्ति योजना निर्माण का कार्य बेहद घटिया–रूचिर तिवारी
कुदागा कला में लगा जलापूर्ति योजना निर्माण का कार्य बेहद घटिया–रूचिर तिवारी
संवेदक को ब्लैकलिस्टेड कर जलापूर्ति योजना को दूरूसत करवाऐ पलामू उपयुक्त–भाकपा
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कर राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने क्षेत्र भ्रमण के दरमियान चैनपुर प्रखंड के ग्राम सेमरा चैनपुर एवं कुदागा कला गांव का दौरा किया जिसमें कुदागा कला में लगे हुए पेयजल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किया पेयजल आपूर्ति योजना में भारी अनियमता पाया वहीं ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद ग्रामीण सदस्यों को साथ लेकर घर-घर इसकी जांच किया और जांच के क्रम में पाया कि इस पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य में भारी गड़बड़ी एवं घोटाला किया गया है घटिया पाइप का इस्तेमाल किया गया यहां तक की ग्रामीणों के घर के पास पाइप में नलका भी नहीं लगाया गया पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पाइप फट गया और पानी सड़क पर बह रहा है कीचड़ भी उत्पन्न हो गया है उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि जिस दिन से यह योजना शुरू हुआ उसके दूसरे दिन से ही पाइप फट गया और दर्जनों घर में नलका भी नहीं लगा है ऐसी स्थिति में पेयजल आपूर्ति योजना का काम केवल आम जनता के टैक्स के पैसा को बंदर बांट करने के लिए किया गया है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पलामू उपायुक्त से मांग करती है कि इस ग्रामीण जलापूर्ति योजना की जांच कर संवेदक को ब्लैकलिस्टेड करने का काम करें साथ ही साथ जलापूर्ति योजना को दुरुस्त करें ताकि गर्मी के दिनों में ग्राम कुदागा कला के ग्रामीण लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिल सके।
