कसियाडीह हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

*कसियाडीह हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  • पलामू जिला मुख्यालय अंतर्गत
    कसियाडीह हाई स्कूल के मैदान कसियाडीह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
    मुख्य अतिथि के रूप में श्री बलवंत सिंह, जिला परिषद सदस्य मनिका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गोविंद प्रसाद उपस्थित रहे।
    योग समिति प्रभारी श्री करमचंद साहू, श्री कन्हाई साहू, राजेंद्र साहू, योग शिक्षक विजय कुमार राम एवं राजकुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गौरवान्वित किया। हाई स्कूल एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी की।
    कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। सतबरवा इकाई के पतंजलि योग शिक्षक गुरु विजय राम ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं कराईं। महिलाओं, बच्चों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने योग को दैनिक जीवन का अंग बनाने और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य सुधारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन योग की सार्वभौमिकता और उसके महत्व को रेखांकित करने वाला रहा।