क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चंपा चल है खराब इंतज़ार कर रहे यात्री सहित मुसहर परिवार परेसान

0
b6b2ca78-fb57-44d5-9c1c-70b72fe91cdc

क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चंपा चल है खराब इंतज़ार कर रहे यात्री सहित मुसहर परिवार परेसान

पानी नहीं मिलने से लगभग 15 दिनों से नहीं स्नान हैं : तेजु

 

खरौंधी ( गढ़वा) :प्रखंड में कड़ाके धूप में लोग बाहर निकलने से मजबूर हैं. इस चिलचिलाती धूप में कोई भी व्यक्ति एक बार बाहर निकलने से पहले कई बार सोचता हैं. लेकिन कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा हैं जंहा लोग पानी पीने के लिए लोग घर से एक किलोमीटर दूर से कड़ाके धूप में पानी अपने सिर पर लाने को मजबूर हैं. आगे बताते चले की प्रखंड के मझिगाँवा पंचायत के ढिलुवासोती टोला में रह रहे मुशहर परिवार के लोग अपने दर्द को बताया. मुशहर परिवार के तेजू ने कहा की यँहा पर लगे चपाकल लगभग 2 महिना से खराब है और अभी तक इसका मरमती कार्य नहीं कराया गया है. जिसमें हमलोगों को पानी पीने के साथ साथ नहाने में काफी दिक्कत हो रहा है. पीने को पानी के लिए घर से लगभग एक किलोमीटर दूर से इस चिलचिलाती धूप में पानी लाते हैं साथ ही लगभग 15 दिन में एक बार हमलोग इस गर्मी में स्नान कर रहे हैं। आगे आपको बताते चले की बैतरी मोड़ पर लगे चपाकल काफी लोगों को पानी पीने के लिए काम आता हैं यँहा पर स्थित यात्री शेड में दूर दूर से आये हुए लोग धूप में आराम करते हैं जिसमें चपाकल खराब पड़ने से यात्री सहित अन्य लोग पानी पीने को मजबूर हो जाते हैं। इन जगहों पर चपाकल सहित जलमिनार पड़ा है खराब ढिलुवासोती चपाकल, अमरोरा गांव स्थित हरिजन टोला में लगे जल मीनार लगभग 6 महीना से खराब पड़ा है . बैतरी के महागोड़ाई स्थित प्राथमिक विधालय में लगे जल मीनार लगभग 5 महीना से खराब पड़ा हुआ है जिसमें स्कूली बच्चों की काफी परेशानियां होती हैं. इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर खराब पड़े हुए चापाकल व जल मीनार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *