कोडरमा में प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना, उज्जवल भविष्य की कामना

कोडरमा। झुमरी तिलैया में शनिवार को झारखंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी के अंतर्गत संचालित झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण दल उत्साहपूर्वक रवाना किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव डॉ. डी. एन. मिश्रा ने प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण से अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने और अपने अनुभवों को समृद्ध बनाने की प्रेरणा दी।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. यादव ने अपने संबोधन में शैक्षणिक भ्रमण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जो उनके शैक्षिक उद्देश्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे और सभी ने प्रशिक्षुओं को सफल एवं ज्ञानवर्धक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।