कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस खाई में गिरी; 5 यात्रियों की मौत, 20 घायल
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे खाई में बने नाले में जा गिरी।
इस हादसे में 5 यात्रियों की मौ’त होने की खबर है, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान चलाया गया और कुछ घायलों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

