कोसी नदी पर बन रहा 996 करोड़ का पुल क्षतिग्रस्त,5 फीट रेलिंग नदी में गिरी

कोसी नदी पर बन रहा 996 करोड़ का पुल क्षतिग्रस्त,5 फीट रेलिंग नदी में गिरी

भागलपुर में पुल क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है,इस दौरान बड़ा हादसा टल गया, घटना बिहपुर-वीरपुर पुल की है, यह पुल प्रधानमंत्री पैकेज के तहत एनएच-106 पर बनाया जा रहा है। इसकी आधारशिला वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रखी थी।
विज्ञापन-दास एडवरटाइजिंग एजेंसी,उदाकिशुनगंज
कोसी नदी पर बन रहे बिहपुर-वीरपुर पुल पर बड़ा हादसा टल गया। बिहपुर में निर्माणाधीन पुल पर बीती रात 90 चक्का ट्रक से लाया जा रहा भारी स्लैब अचानक फिसलकर पुल की रेलिंग पर गिर पड़ा। इस घटना में करीब 5 से 7 फीट लंबी रेलिंग टूटकर कोसी नदी में समा गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

You may have missed