झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: रांची, खूंटी, गुमला और रामगढ़ समेत कई जिलों में अगले चार दिन तक मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग ने राजधानी राॅंची, खूॅंटी, गुमला और रामगढ़ समेत राज्य के अधिकतर जिलों में आज से अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ़्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और ठनका गिरने की भी आशंका है।