कोलकाता में आयोजित “खेलो इंडिया खेलो” प्रतियोगिता के लिए संत मरियम के खिलाड़ी चयनित
कोलकाता में आयोजित “खेलो इंडिया खेलो” प्रतियोगिता के लिए संत मरियम के खिलाड़ी चयनित
मेदिनीनगर: संत मरियम विधालय के 6 चयनित बाल कराटेकार कोलकत्ता में तृतीय खेलों इंडिया खेलो ओपेन नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगे जिनका नाम इस प्रकार है :- रितू राज,अभिषेक कुमार सिंह, रितिक कुमार सिंह,शुभम कुमार सिंह,युवराज कोरवा, गौरव कुमार सिंह इत्यादि। यह चैम्पियनशिप शितो-रियु कराटे डू फेडरेशन के तत्वावधान में वेल्स ग़्लोबल स्कूल, हावड़ा में 5 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। यह टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 4 जनवरी को शिहान संतोष कुमार के नेतृत्व में कलकत्ता के लिए रवाना होंगे। जबकि टीम मैनेजर अमित कुमार प्रजापति को नियुक्त किया गया है। विधालय के चेयरमैन अविनाश देव ने समस्त खिलाड़ियों को तिलक व पुष्प वर्षा कर टीम को कलकत्ता के लिए रवाना किया।
