कोडरमा के बीएड कॉलेज में धूमधाम से मनी दुर्गापूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
झारखंड एजुकेशनल एंड कल्चरल डेवलपमेंट सोसाइटी के अंतर्गत झारखंड विधि महाविद्यालय झारखंड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बीएड कॉलेज में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया गया
कोडरमा:*शहर के बीएड कॉलेज में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कॉलेज सचिव डॉ डीएन मिश्रा ने मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, हवन करने के बाद कन्याकुमारी सह भैरव बाबा पूजा किया गया उसके बाद कन्या भोजन ब्रह्म भोजन को कराया गया पूजन किया गया जिसमें छात्राओं ने भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कॉलेज के प्राचार्य ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान बढ़ता है।
पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी छात्रों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

