कन्हर कोना गांव की अब बदलेगी तस्वीर गुमला से प्रमोद दास की रिपोर्ट

0
d78ea492-d357-4afb-a495-9a536129c9a1

गुमला जिले के पालकोट में स्थित कन्हर कोना गांव की तस्वीर अब बदलेगी। यह सब कुछ संभव हो सका है उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के प्रयास से। दरअसल सितंबर 23 में किए गए क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उन्होंने पालकोट के एक सुदूरवर्ती कन्हरकोना गांव का दौरा किया था। उक्त गांव तक पहुंचने के लिए लगभग 4 किलो मीटर की दूरी उन्हें बाइक एवं पैदल चल कर तय करनी पड़ी थी। गांव पहुंचने के लिए ग्रामीणों की पहली और सबसे बड़ी समस्या सड़क के जर्जर अवस्था की थी एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करने हेतु उपायुक्त से आग्रह भी किया था। इस समस्या को नजदीक से देखने के पश्चात उपायुक्त ने आर.इ.ओ को उक्त क्षेत्र में जाकर सड़क निर्माण करने हेतु प्राक्लन तैयार करने का निर्देश दिया था। जिसके पश्चात विभाग द्वारा विभिन्न खंडों में प्राक्लन तैयार कर उपायुक्त को समर्पित किया था एवं लगभग दो माह पूर्व सभी आवश्यक कार्रवाई के पश्चात पीसीसी पथ निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था। अब लगभग 690 मीटर के पीसीसी पथ निर्माण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। ऐसे में अब ग्रामीणों को आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी और बड़े वाहनों का परिचालन भी गांव तक हो सकेगा। प्रशासन के इस प्रयास से ग्रामीण काफी खुश हैं और प्रशासन का धन्यवाद कर रहे हैं। इधर सड़क के बनने के बाद सड़क निर्माण कर रहे विभाग के इंजीनियर ई आर ईमाम ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग और डीसी साहब के प्रयास से यह संभव हो सका है। आपको बताते चलें कि बनईडेगा से कन्हरकोना तक इस सड़क का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş