NEET-UG 2024 परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ पलामू कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

0
ff40601b-ae92-45e1-a080-8a9f85bf7fcc

NEET-UG 2024 परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ पलामू कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो बिट्टू पाठक

आज दिनांक 23 जून 2024 को पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में NEET-UG 2024 परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ स्थानीय छः मुहान चौक पर एनडीए सरकार के विरोध जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया ।सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस भवन के मैदान से कांग्रेस जनों ने जुलूस के शक्ल में शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते स्थानीय छ मुहान चौक पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि जिस प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इस प्रदेश में नीट पेपर लीक का मामला सामने आया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है, पिछले 5 वर्षों में 43 भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए । युवाओं का देश कहे जाने वाले भारत में आज युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है केंद्र की एनडीए सरकार इन युवाओं को कुशल और सम्पूर्ण बनाने की जगह उन्हें कमज़ोर बनाने पर तुली है पिछले 10 साल में युवाओं का भविष्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है पेपर लीक का सबसे बड़ा कारण है बीजेपी ने पूरे सिस्टम को कैप्चर कर रखा है इसलिए इसके तार भाजपा शासित राज्यों से जुड़े हुए हैं ।जब तक पूरे सिस्टम दुरुस्त नहीं होगा तब तक पेपर लिक चलता रहेगा कांग्रेस पार्टी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी । कांग्रेस पार्टी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अविलंब इस्तीफा की मांग करती है, केंद्र सरकार तुरंत शिक्षा मंत्री से इस्तीफा ले मौके पर प्रमुख रूप से
प्रदेश सचिव पूर्णिमा पांडे पप्पू अजर ईश्वरी प्रसाद सिंह अरविंद पासवान राजेंद्र अग्रवाल अशोक तिवारी गिरजा राम रिजवान खान नफीस खान विजय अग्रवाल सोनू खान शिवनाथ प्रसाद गुप्ता अजय साहू जितेंद्र कमलापुरी अरविंद अग्रवाल नसीम खान जीशान खान सच्चिदानंद मिश्रा देवांग शुक्ला रविंद्र कुमार अनिल सिंह नंदकिशोर मिश्रा मनोज अग्रवाल मनोज कुमार सीटू पाठक शेर खान महेंद्र दुबे खुर्शीद आलम रविंद्र तिवारी उमेश यादव मनोज चंद्रवंशी आरिज आलम सौरभ पांडे अभिषेक चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *