“कला संगम की ‘सारेगामा’ प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू, दो वर्गों में होगा मुकाबला”
कला संगम आयोजित करेगा स्व नन्दकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन 13 का आयोजन यह जानकारी देते हुए कला संगम के सचिव सतीश कुन्दन ने कहा सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन 13 का आयोजन 13-14 सितंबर को अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित किया जायेगा जिसका औडिसन 7 सितंबर 25 को सुबह 11 बजे से अधिवक्ता संघ भवन में होगा। जिसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है पंजीकरण फार्म साहा गिफ्ट कौर्नर मेन रोड तथा सचिव कला संगम के पास उपलब्ध है। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में जुनियर ग्रूप में 6-15 तथा सिनियर ग्रूप में 16 से उपर वाले को रखा गया है। पंजीकरण शुल्क 300/- रूपया रखा गया है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 5 सितंबर को है। ईस प्रतियोगिता में प्रथम राउंड में स्वयं च्वाइस गीत एक मुखड़ा एक अंतरा गाना है 20 नंबर हर हाल में पास करना है दुसरे दिन दो गीत एक स्वयं च्वाइस तथा सेमी क्लासिकल या कोड राउंड में एक गीत गाना है।कलाकारों को अपने गाए जाने वाले गीत के संभावित पांच गानों की लिस्ट चयनित होने के साथ ही देना अनिवार्य है कला संगम के संरक्षक अजय कुमार सिन्हा मंटू ने कहा कि ईस गायन प्रतियोगिता में टौप टेन कलाकारों के चयन किया जायेगा जिसमें प्रथम द्वीतीय तृतीय कलाकारों को प्रमाण पत्र शिल्ड तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा कार्यक्रम प्रथम दिन 4 बजे अपराह्न तथा दुसरे दिन 2 बजे अपराह्न में होगा जो कलाकार गत वर्ष के प्रतियोगिता में प्रथम आए हैं उन्हें प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जायेगा या जो प्रोफेशनल गायक आरकेस्ट्रा गायक हैं उन्हें भी प्रतियोगिता में भाग लेने से मना है।

