कला संगम गिरिडीह के तत्वाधान में बरमसिया स्थित सवेरा सिनेमा हॉल में अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन

0
6058e3bd-8c04-4f79-9a8d-f620593fde70

कला संगम गिरिडीह के तत्वाधान में बरमसिया स्थित सवेरा सिनेमा हॉल में अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन
चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह:- कला संगम गिरिडीह के तत्वाधान में बरमसिया स्थित सवेरा सिनेमा हॉल में शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय 23वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू गांडेय के पूर्व विधायक प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा और कला संगम के पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत कला संगम के संरक्षण समेत पदाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर और शॉल भेट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान सलूजा गोल्ड के चेयरमैन डॉ अमरजीत सिंह सलूजा लाल स्टील के चेयरमैन जयप्रकाश लाल और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा को रंग सम्मान से सम्मानित किया गया। जगदीश प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम 10 मार्च को समाप्त होगा। पहले दिन उद्घाटन के बाद चार नाटकों का मंचन किया गया। जिनमें कैनवास की मौत और प्याज के छिलके भी शामिल थे। इसके बाद लोक नृत्य शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिता हुई। इस दौरान लोग नाट्य महोत्सव देखकर काफ़ी वाह वाही किया। इन तीन दिनों में इस बार असम, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, यूपी, एमपी, पंजाब, दिल्ली से आई टीम द्वारा एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट नाटक का मंचन किया जाएगा। वहीं झूमर पीहू कर्मा पीहू भरतनाट्यम जैसे नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर कला संगम के अध्यक्ष प्रकाश सहाय संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा सचिव सतीश कुंदन श्रेयांश जैन अजय कुमार सिंहा उपाध्यक्ष अंजनी सिन्हा राजीव कुमार सिन्हा मनोज कुमार मुन्ना विनोद शर्मा सुनील मंथन शर्मा सुनील भूषण मदन मंजवे समेत कई दर्शक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed