कला कुंज समर कैंप समारोह संपन्न,रेट्रो थीम पर अभिभावक और बच्चों के धमाकेदार प्रस्तुति

0
328a8c0b-edc0-4cd3-9d72-cb9060097c36

कला कुंज समर कैंप समारोह संपन्न,रेट्रो थीम पर अभिभावक और बच्चों के धमाकेदार प्रस्तुति
चंदन पांडे, गिरिडीह ब्यूरो चीफ

गिरिडीज:- कला कुंज डांस एंड आर्ट इंस्टिट्यूट में कल समर कैंप का समापन समारोह था ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मनीषा जालान जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में बांग्ला स्कूल की प्रिंसिपल एकता प्रेरणा जी उपस्थित थी। कल का कार्यक्रम रेट्रो थीम के रूप में ऑर्गेनाइज किया गया था। जिसमें बच्चों के गार्जियन और बच्चों को 70 और 80 के बॉलीवुड मूवीस के हीरो हीरोइन की तरह तैयार होकर उनके गानों पर अपना परफॉर्मेंस देना था। इस परफॉर्मेंस को देते हुए बच्चे और उनके अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए और वहां उपस्थित दर्शक और अतिथिगण भी उनकी प्रशंसा कर रहे थे । इस प्रतियोगिता में बेस्ट एक्टिंग के लिए फर्स्ट प्राइज मिला सुजाता अगरवाल और चर्बी अग्रवाल को, सेकंड प्राइज मिला रिया अग्रवाल और आर्यन अग्रवाल को और थर्ड प्राइज मिला नम्रता माथुर और वाणी माथुर को उसके बाद बेस्ट रेट्रो थीम ड्रेस अप के लिए फर्स्ट प्राइज सुलोचना कुमारी तनीषा आर्य को और सेकंड प्राइज आभा बगड़िया और अनिकेत बगड़िया को इसके अलावा 18 तारीख से लेकर 20 तारीख तक तरह-तरह के खेल कूद प्रतियोगिता रखी गई थी जिसके विनर को भी बहुत से प्राइस दिए गए। रेट्रो थीम के जज के रूप में उपस्थित थी बरखा अग्रवाल और माया बस बतिया। मुख्य अतिथि डॉक्टर मनीषा जालान ने कहा कि मैं पहले पहले आप लोगों की तरह ही एक अभिभावक के रूप में कला कुंज में अपने बच्चों को लेकर आई थी। आज हमारे बच्चे बड़े हो गए । उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को मानसिक तनाव से दूर करता है और उन्होंने कला कुंज के योगदान की काफी प्रशंसा की विशिष्ट अतिथि एकता प्रेरणा जी ने कहा कला कुंज इस शहर में और शहर के बाहर भी कला के रूप में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है और कला कुंज की डायरेक्टर राखी झुनझुनवाला के बारे में उन्होंने कहा वह अपने किसी भी कार्यक्रम में अपने त्याग मेहनत और समर्पण से कार्यक्रम को एक नये आयाम तक ले जाती है वहां उपस्थित सभी अभिभावक बच्चों और अतिथि इस कार्यक्रम की काफी प्रशंसा कर रहे थे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बचपन स्कूल के शिक्षिका वर्षा झुनझुनवाला, अर्चना मेम, नौशीन , अंकिता , प्रिया ,कृष्णा प्रतीक, निखिल झुनझुनवाला, रिचा सुराणा, वहां के कर्मचारी डब्लू ,विनोद और नीतू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *