“कक्षा शिक्षण में अब AI निभाएगा अहम भूमिका, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण”
स्थान : ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा
दिनांक : 12-01-2026
कक्षा शिक्षण में अब ए आई की होगी अहम भूमिका
गढ़वा । टंडवा, नारायणपूर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में “कक्षा शिक्षण में एआई के उपयोग की अहम भूमिका एवं उपयोग ” पर सीबीएसई द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, सरस्वति पूजन के उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य श्री आकाश सोनी, आये हुए आदरणीय प्रशिक्षक श्री नितिन राज, प्रशिक्षिका श्रीमती चिंशु सिँह,विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री माइकल उमेश, बी. सी. बी. पी. एस, विश्रामपुर के प्रधानाचार्य महोदय श्री उमाशंकर सिंह तथा मिलेनियम पब्लिक स्कूल, श्री वंशीधर, गढ़वा के प्रधानाचार्य महोदय मोo मुमताज़ राही के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस कार्यक्रम में आए प्रशिक्षकों एवं अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए शिक्षा को और भी प्रभावशाली, रोचक एवं छात्रः केंद्रित बनाना था। इस दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने बताया कि हमें किस प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग पाठ योजना निर्माण, मूल्यांकन प्रक्रिया, व्यक्तिगत अधिगम एवं छात्रों के सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में किया जा सकता है। साथ हीं यह बताया गया कि एआई शिक्षकों का विकल्प नही बल्कि एक सहायक साधन है जो शिक्षण को सरल, प्रभावी एवं समय का बचत कराता है। कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरुप रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतीथियों को शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा, सी. बी. पी. एस, विश्रामपुर एवं मिलेनियम पब्लिक स्कूल, श्री वंशीधर, गढ़वा के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण भी मौजूद थे।






