किसी भी योग्य मतदाता का नाम हटे नहीं, इसके लिए प्रयासरत है झामुमो : मिथिलेश ठाकुर

किसी भी योग्य मतदाता का नाम हटे नहीं, इसके लिए प्रयासरत है झामुमो : मिथिलेश ठाकुर

30 को एक्सपर्ट के साथ होगा प्रशिक्षण

फोटो : बैठक करते मिथिलेश ठकुर
फोटो : उपस्थित झामुम कार्यकर्ता

गढ़वा : झामुमो जिला कमेटी की सोमवार को बैठक आयोजित की गई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष शंभू राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को एसआईआर में किसी भी योग्य मतदाताक नाम नहीं हटे इसके लिए टिप्स दिया गया। साथ ही उन्हें मतदाताओं को इसके लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए 30 जून को रांची से आ रहे झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय एवं अन्य एक्सपर्ट के साथ गढ़वा टाउन हॉल में बीएलए एवं झामुमो कर्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि छोटी-छोटी गलतियों के लिए किसी भी नाम मतदाता का नाम सूची से नहीं हटे।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि बिहार, बंगाल व आसाम में छोटे छोटे कारणों से काफी संख्या में मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया। इस तरह की पुनरावृति झारखंड में न हो इसके लिए झामुमो पूरे राज्य में अभियान चला रहा है। इसके लिए 30 जून को गढ़वा में एक्सपर्ट के साथ सभी बीएलओ एवं झामुमो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता क्षेत्र में घूम घूम कर मतदाताओं को जागरूक करेंगे। ताकि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटे। श्री ठाकुर ने कह कि भाजपा की साजिश है कि भाजपा को वोट नहीं करने वाले अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काट दिया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा कार्य कर रही है। श्री ठाकुर ने कह कि भाजपा की इस साजिश को हम झारखंड कामयाब नहीं होने देंगे। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा हर स्तर पर जनता के साथ छल कर रही है। भाजपा की इस साजिश हो नाकाम करने के लिए झामुम की ओर से पूरे राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि वे पूरे क्षेत्र में घूम घूम कर मतदाताओं को जागरूक करें। किसी भी परिस्थिति में योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटे इसके लिए कार्य करें। भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि जिले भर के सभी कार्यकर्ता मिल कर इस अभियान को सफल बनाएं। जिले भर के सभी योग्य मतदाताओं का नाम निश्चित रूप से मतदाता सूची में शामिल हो इसी सोच के साथ समर्पित होकर कार्य करें। इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम, सचिन शरीफ अंसारी आदि ने भी विचार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से मो. ताहिर अंसारी, तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, शंभु चन्द्रवंशी, नितेश सिंह, धीरज दुबे, राजकिशोर यादव, धर्मराज पासवान, चंदन जायसवाल, आशीष अग्रवाल, सुजीत चंद्रवंशी, वसीम खान, फुजैल अहमद, सूर्यप्रकाश उर्फ सुडू, राजेश बैठा, कामेश्वर चौधरी, अरविंद यादव, जैनुल्लाह अंसारी, मनोज तिवारी, सुनिल कुमार गौतम, सलीम जाफर, अहमद रजा, नीलू खान, फखरे आलम खान, मुक्तेश्वर पाण्डेय, बाबर खान, वंशीधर यादव, आनंद पाण्डेय, खुशमुद्दीन खाँ एवं बीएलओ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।