किसानों को धान का पैसा नहीं मिलने पर भाजपा का हेमंत सरकार पर प्रहार
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने किसानों की धान का पैसा नहीं मिलने को लेकर हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है। जहां सत्ता में बैठे लोग मलाई खा रहे हैं और जनता अपने हक अधिकार के लिए त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष का धान खरीद का पैसा हेमंत सरकार किसानों को नहीं दे रही है किसान खुशहाल झारखंड खुशहाल सिर्फ हेमंत सरकार के नारों तक ही सीमित है। किसान अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर फसल उगाकर सरकार को बेचते हैं और उसका एक साल में भी पैसा नही मिल रहा है। मतलब साफ है कि झामुमो सरकार में बैठे मंत्री मुख्यमंत्री पुरी तरह सत्ता मद में चूर हो कर सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे हुए है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार किसानों को सक्षम बनाने के लिए अनेकों तरह की योजना चलाई है जिसका लाभ किसानों को समय से मिल रहा है दुसरी ओर झारखंड की हेमंत सरकार किसानों का शोषण कर रही है। इस मामले को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने वादा किया था कि किसानों से 3200 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद होगा। लेकिन सत्ता मिलते ही 2024-25 में 2300 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद हुई। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। फिर भी लाचार हो कर किसानों ने झामुमो सरकार को धान बेचा लेकिन पुरा पैसा अबतक नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार गढ़वा पलामू सहीत पुरे झारखंड के किसानों के साथ छल कर रही है किसान जो फसल उगाते हैं उनका उचित मुल्य भी सरकार नहीं दे रही है दुसरी ओर मजबूर हो कर किसान कम दाम में ही हेमंत सरकार को धान बेचते हैं फिर भी समय से किसानों का पैसा नहीं मिल रहा है। अगर किसानों को अविलंब पैसा नहीं मिला तो भाजपा कार्यकर्ता तमाम किसानों के हक अधिकार के लिए किसानों के सहयोग से आंदोलन को बाध्य होंगे।।

