किराये के मकान में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजो, बोरो हवाई अड्डा के समीप किराये के मकान में रहने वाले सिहोडीह निवासी पंकज कुमार (28 वर्ष), पिता मुन्ना राम, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ,त हो गई। रविवार को उसका श,व कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि पंकज कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किराये के मकान में रहता था। परिजनों के बताए अनुसार उसने करीब पांच वर्ष पूर्व एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। घटना के बाद मृ,तक के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृ,तक की मां सरिता देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे और बहू के बीच अक्सर विवाद होता था। उनका कहना है कि बहू का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था, और वह फोन पर उस लड़के से बात करती थी। जिसे लेकर रविवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद पंकज की पत्नी घर छोड़कर चली गई, जिसके कुछ देर बाद पंकज का श,व फंदे से लटका मिला। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।
मृ,तक की मां ने प्रशासन से अपने पोते को उनके संरक्षण में सौंपने की मांग भी की है। उनका कहना है कि बच्चे की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए उसे परिवार के पास रखा जाना चाहिए।
इधर, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। श,व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्मह,त्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौ,त के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

