खत्री हीरो के Glamour X माइलेज टेस्ट में शालिंदर शाह रहे प्रथम
खत्री हीरो द्वारा Glamour X माइलेज टेस्ट का आयोजन, 98 KMPL माइलेज के साथ शालिंदर शाह प्रथम
गुमला। खत्री हीरो, गुमला की ओर से सिसई रोड स्थित शोरूम में Hero Glamour X का माइलेज टेस्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को बाइक के वास्तविक माइलेज और बेहतर प्रदर्शन का अनुभव कराना था।
माइलेज टेस्ट के दौरान प्रतिभागियों द्वारा 50 किलोमीटर तक वाहन चलाकर माइलेज की जांच की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
माइलेज टेस्ट के विजेता –
🥇 प्रथम स्थान – शालिंदर शाह
⛽ 98 किलोमीटर प्रति लीटर
🥈 द्वितीय स्थान – कुलदीप उरांव
⛽ 75 किलोमीटर प्रति लीटर
🥉 तृतीय स्थान – संतोष साहू
⛽ 59 किलोमीटर प्रति लीटर
कार्यक्रम में Hero MotoCorp की ओर से डीलर सेल्स मैनेजर श्री धीरज झा एवं सर्विस मैनेजर श्री रिजवान अंसारी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा Hero Glamour X की खूबियों और माइलेज क्षमता के बारे में जानकारी दी।
खत्री हीरो के मैनेजर अमन खत्री की ओर से बताया गया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्राहकों को Hero मोटरसाइकिल की बेहतरीन माइलेज, प्रदर्शन एवं विश्वसनीयता का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है।

