खेलकूद से बच्चों का संपूर्ण विकास, जीएन कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव
खेल शारीरिक, मानसिक विकास में ही नहीं बल्कि सामाजिक विकास में भी है सहायक। खेल हमें अनुशासन सिखाता है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त ,स्थानीय जीएन कॉन्वेंट(10+2) स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर भव्य वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एलकेजी से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।दशम वर्ग की छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रत्येक हाउस कैप्टन अपने-अपने फ्लैग के साथ बैंड के धुन पर मशाल के साथ मार्च पास्ट निकाला। 12वी की छात्रा द्वारा खेल के लिए शपथ कार्यक्रम कराए गए जबकि शिक्षक खुर्शीद आलम के द्वारा खेल प्रतिवेदन की विवेचना की गई वहीं स्वागत भाषण उपप्राचार्य बी के ठाकुर ने किया।
अपने संबोधन में निदेशक शिक्षाविद मदन केशरी ने कहा कि खेल बच्चों के संपूर्ण विकास में सहायक है। खेलकूद न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि यह खिलाड़ी को एक साथ कई स्किल्स भी सीखना है जो जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है। खेल से अनुशासन का पाठ सीखता है,वहीं खेल एक खिलाड़ी को जीवन के वैकल्पिक चरणों पर प्राप्त सफलता और असफलता से साझा करने की कला भी सीखाता है। यह उनके नेतृत्व और टीम के साथ काम करने के गुण को भी निखारता है। हमारे जीवन से नकारात्मकता खेल ही दूर करता है और ऊर्जा का संचार भरता है।खेल हमें अच्छे स्वास्थ्य के साथ दवा से भी दूर रखता है। खेल प्रतियोगिता में एलकेजी यूकेजी के लिए टॉफी रेस तथा बैलून रेस,
कक्षा 1 और 2 के लिए टॉफी रेस, मैथ रेस, फ्रॉग रेस जबकि थ्री और फोर के लिए 25 मी का रस,चेयर रेस, मैथ रेस,रोप पुल, वहीं 6 और 7 के लिए 100 मी रेस, चेयररेस, मैथ रेस, रोप पुल रेस सीनियर क्लास 8 से लेकर 12 वी के बच्चों के लिए 200 मीटर रेस, लॉन्ग जंप,हाई जंप, जैवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो, रोप पुल,घड़ा फोड़ आदि खेलकूद कराए गए। इस कार्यक्रम को सजाने में वीरेंद्र शाह, खुर्शीद आलम, मुकेश भारती, कृष्ण कुमार, नीरा शर्मा,सरिता दुबे, नीलम कुमारी,सुनीता कुमारी,ज्योति कुमारी, पूजा प्रकाश, शिवानी गुप्ता, संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही।मंच संचालन नवम कक्षा का कृष्णा कुमार व धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक नीरा शर्मा के द्वारा किया गया।

