गढ़वा में बाल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बाल अधिकार व बाल श्रम की जानकारी दी गई

गढ़वा:–माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष नलिन कुमार ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा, सचिव रवि चौधरी के आदेशानुसार गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया के दुबे मरहटिया उच्च विद्यालय में 14 नवंबर बाल दिवस के शुभ अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें बाल अधिकार एवं बाल मजदूरी का जानकारी दिया गया। इस दौरान बच्चों के बीच केक एवं ट्रॉफी का वितरण किया गया बच्चों के अधिकार एवं कर्तव्य की जानकारी दी गई साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम बाल विवाह, बाल श्रम आदि पर कार्यक्रम कर बच्चों को जागरूक किया गया। इस मौके पीएलवी मुरली श्याम तिवारी,रमाशंकर चौबे,प्राचार्य अरुण कुमार दुबे,अजय दुबे,अनुपमा दुबे,विद्यालय के कर्मी निरक्षाला देवी,गीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।