खान एवं खनिज ( विकास विनियमन ) संशोधन विधेयक को कांग्रेस काला कानून मानती है : लाल किशोर नाथ शाहदेव

खान एवं खनिज ( विकास विनियमन ) संशोधन विधेयक को कांग्रेस काला कानून मानती है : लाल किशोर नाथ शाहदेव

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में खान एवं खनिज ( विकास विनियमन ) संशोधन विधेयक 2026 केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए जाने तथा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता प्रश्न के विरोध में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । आयोजित प्रेसवार्ता की अध्यक्षता जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष निसार खान ने की । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सह प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव नें प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए संशोधन विधेयक को कांग्रेस काला कानून मानती है । यह विधेयक संघीय ढांचे पर न केवल प्रहार है, बल्कि झारखंड जैसा राज्य को उसके अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश है । झारखंड में लगभग 15 लाख एकड़ भूमी में कोयला और लौह अयस्क का खनन होता है, जिससे विस्थापन, पर्यावरण, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है । सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के 2024 के फैसले के आधार पर झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस विधेयक पारित किया गया था, जिससे वित् वर्ष 2026-27 में 14 हजार करोड़ रूपये का राजस्व जुटा कर शिक्षा, स्वास्थ्य और मईयां सम्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजनाओं में लगाने की योजना थी । केन्द्र के संशोधन से यह राजस्व रूक जाएगा । जीएसटी क्षतिपूर्ति में 4 हजार करोड़ तथा बीबीजी रामजी योजना से 8 हजार करोड़ रूपये का नुकसान होगा, पहले एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया बकाया है, जिस पर ग्रहन लग सकता है । उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता का प्रश्न भी अत्यंत गंभीर है । देशभर के करोड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है । एसे मे मंदिर निर्माण एवं उससे संबंधित चंदे के प्रत्येक पहलू मे पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है । हाल के घटनाचक्र में इस विषय पर जांच और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं, अत: कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चन्दे का पारदर्शिता एवं निष्पक्ष लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए और यदि किसी भी प्रकार की आनियमिमता पाई जाती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगो की जवाबदेही सुनिश्चित हो । संशोधन विधेयक ( एमएमडीआर ) तथा राम मंदिर निर्माण के नाम पर चन्दा चोरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा 07 सितम्बर को रांची में लोकभवन के समक्ष राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन तथा 09 सितम्बर से 16 सितम्बर तक जिलें के सभी प्रखंडों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । प्रेसवार्ता में नगर अध्यक्ष परवेज अहमद कटकम सांडी के प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति बड़कागांव के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद दांगी उपस्थित थे ।