खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुमला पार्क के पास दुकानों में किया औचक निरीक्षण, मिले उल्लंघन पर दिए कड़े निर्देश
खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुमला पार्क के पास दुकानों में किया औचक निरीक्षण, मिले उल्लंघन पर दिए कड़े निर्देश
गुमला – उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुमला पार्क के पास विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने सॉस, अखाद्य रंग और पनीर की गुणवत्ता की जाँच की। कई दुकानों में मानक के विपरीत सामग्री या मिलावट के संकेत पाए जाने पर दुकानदारों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए गए।
टीम ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए की
खाद्य सामग्री पर न्यूज़पेपर का प्रयोग न करें।
डुप्लीकेट रंग और डुप्लीकेट सॉस का उपयोग तुरंत बंद करें।
सभी स्टॉल में फ्रंट प्लास्टिक शीट, एप्रन, हेडगियर, ढक्कन और डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेतावनी दी कि मानक-विरुद्ध सामग्री का प्रयोग उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है और भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

