केतार प्रखंड के दासीपुर गांव के गुडूखाड़ में ढाढ़रा नदी की जमीन पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने की शिकायत

केतार प्रखंड अंतर्गत बलिगढ़ पंचायत के दासीपुर गांव स्थित गुडूखाड़ में ढाढ़रा नदी की जमीन पर अवैध रूप से जबरन खेती किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी और केतार थाना को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा नदी की जमीन को कब्जा कर खेती की जा रही है, जिससे न सिर्फ जल प्रवाह प्रभावित हो रहा है, बल्कि भविष्य में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

वही दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि जिस जमीन को जबरन जोत दिया गया उस जगह पर कई वर्ष पूर्व से ही छठ पूजा, होली का त्यौहार (होलिका दहन) मनाया जाता आ रहा है ग्रामीणों ने प्रशासन से इस अवैध कब्जे को तुरंत हटवाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में दूरभाष के माध्यम से पूछे जाने पर अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हुई है मैं कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है ।यदि जमीन सरकारी पाया जाता है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी

इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

आवेदन देने वालों ग्रामीणों का नाम चंदेश्वर शाह, लालू शाह, बुटाई साह, प्रभात कुमार गुप्ता, मनोज साव, सुनील साव, संगीता देवी सोनी देवी, शिवकुमारी देवी, सोशीला देवी,गिरवर साह, सिधन साह, नंदू चेरो सहित कई नाम शामिल है।