बिहार चुनाव से पहले बड़ा दांव: नीतीश सरकार 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की तैयारी में”
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मतदाताओं को साधने की रणनीति में जुट गए हैं. महिला आरक्षण और पेंशन बढ़ाने के बाद अब 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना पर काम हो रहा है. वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, अब कैबिनेट की मुहर बाकी है. इससे सभी परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.

