केरल से काम कर घर लौट रहा बालूमाथ का मजदूर रास्ते से हुआ लापता, परिजन परेशान,

0
c2a5f9c6-b7f1-4bf5-b80c-5cb4de7d800d

केरल से काम कर घर लौट रहा बालूमाथ का मजदूर रास्ते से हुआ लापता, परिजन परेशान

बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर ग्राम अंतर्गत कारीमाटी टोला के एक मजदूर घर लौटने के क्रम में लापता हो गया l उक्त मजदूर कारीमाटी निवासी महावीर यादव के 28 वर्षीय पुत्र सीताराम यादव है lजो 10 जनवरी को धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन से रांची की हटिया स्टेशन पर काम कर लौटा था और घर आने के लिए आईटीआई बस स्टैंड रांची के लिए चला था l इस दौरान उक्त मजदूर ने घर के परिजनों से बात कर 2:00 तक बालूमाथ आ जाने की बात कही थी लेकिन 30 घंटे बीत जाने के बाद भी उक्त मजदूर का पता नहीं चल पाया है l जिस कारण घर के परिजन काफी परेशान है l उक्त मजदूर का मोबाइल भी 24 घंटे से बंद बता रहा है जिससे परिजन किसी अनहोनी घटना को लेकर ससंकित नजर आ रहे हैं l लापता मजदूर के पुत्र का छटियारी कार्यक्रम 10 जनवरी को ही आयोजित थी और उसके नहीं आने से पूरा कार्यक्रम गम में तब्दील हो गया l लापता मजदूर के दो पुत्री और एक पुत्र है l हालांकि घर के परिजन उसे खोजने के लिए तमाम परिजन के साथ सभी संबंधी के यहां खोजबीन कर रहे हैं लेकिन गुरुवार की संध्या 5:00 बजे तक कोई भी पता नहीं चल पाया है हालांकि परिजनों ने लापता हो जाने संबंध में बालूमाथ थाने में एक सनहा दर्ज कराया है ।परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस भी मोबाइल ट्रेकिंग के आधार पर पता लगाने का प्रयास कर रही हैl परिजनों ने लापता सीताराम यादव के मिल जाने या देखने पर मोबाइल नंबर 8521544004 पर संपर्क करने का अपील किया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *