केरेडारी दक्षिणी कोल ब्लॉक रद्द करने की मांग, 29 सितंबर को 11 गांवों के भू-रैयत करेंगे प्रदर्शन
सीबी दक्षिणी कोल ब्लॉक रद्द करने की मांग को लेकर भू रैयतों की बैठक आयोजित!!
केरेडारी : कोयला मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत प्रस्तावित केरेडारी दक्षिणी भाग कोल ब्लॉक के विरोध में चल रहे आंदोलन को गति देने को लेकर 11 गांव के ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को केरेडारी पंचायत भवन में हुई! बैठक की अध्यक्षता केरेडारी दक्षिणी क्षेत्र जिला परिषद सदस्य अनीता सिंह ने किया जबकि संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के महासचिव रविंद्र गुप्ता ने किया! बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत केरेडारी दक्षिणी कोल ब्लॉक के विरोध में चल रहे आंदोलन के तहत कोल ब्लॉक रद्द करने की मांग को लेकर 29 सितम्बर को केरेडारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा! विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में 11गांव के भू रैयत बड़ी संख्या में शामिल हो कर हाथों में विरोध लिखे स्लोगन लेकर और पारम्परिक हथियार के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे! क्योंकि 11गांव के किसानों का मांग है कि कोल ब्लॉक को रद्द किया जाए! इसके साथ ही अन्य कई निर्णय लिए गए! मौके पर भू रैयत रेशमा प्रवीण रामेश्वर साव बसंत कुमार तापेश्वर साहू गुरुदयाल साव अमेरिका महतो बैद्यनाथ महतो सुरेश साव पैरु प्रताप राम चरित्र राम समेत अन्य भू रैयत मौजूद थे!

