केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री भारत सरकार कीर्ति वर्धन सिंह पहुंचे मां भद्रकाली के दरबार।
इटखोरी (चतरा) : केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री भारत सरकार इटखोरी अवस्थित ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कीर्तिवर्धन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचकर केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री भारत सरकार ने मां भद्रकाली की पूजा अर्चना कर देशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मां भद्रकाली की पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर अवस्थित समस्त देवालयों का दर्शन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री को मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मौके पर चतरा सांसद काली चरण सिंह, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिंहा, अपर सम्हर्ता अरविंद कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, डॉ. मृत्युंजय सिंह समेत कई अधिकारी और गणमान्य उपस्थित थे।
