कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद कर समस्या समाधान उद्देश्य :निशीथ जायसवाल (विधायक प्रतिनिधि )

कुडू प्रखंड के ग्राम लवगाईं एवं कोलसिमरी एवं टाटी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल।

कुडू / लोहरदगा : दिनांक 25/11/2025 दिन मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल कुडू प्रखंड के लावागाईं, एवं कोलसिमरी एवं टाटी पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह अन्तर्गत आयोजित आपकी योजना ,आपकी सरकार, आपकी द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे। यह झारखंड सरकार की पारदर्शी प्रशासन, सुगमता और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच की दूरी को खत्म करने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। हमारे देश की, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की, सबसे बड़ी समस्या यह रही है कि योजनाएँ तो बहुत बनती हैं, पर उनका लाभ सही व्यक्ति तक पहुँचने में कठिनाइयाँ आती थीं ,कभी दस्तावेज़ों की कमी, कभी जानकारी का अभाव, और कभी सरकारी दफ़्तरों के चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन यह पहल—“आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार”—इन सभी समस्याओं का समाधान लेकर आई है। अब सरकार जनता के पास स्वयं आ रही है, योजनाओं के लाभ लेकर दरवाजे-दरवाजे पहुंच रही है और ऑन द स्पोर्ट समस्या का समाधान किया जा रहा है इसलिए आम जनता से आग्रह है कि सरकार की कल्याणकारी योजना का भरपूर लाभ उठाएँ , झारखंड की गठबंधन सरकार ने सभी वर्गों के लिए विकास योजना के अवसर उपलब्ध कराएँ हैं जिसे आम जनता सराह रही है, सरकार द्वारा स्टाल लगाकर मैया सम्मान, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, सार्वजन पेंशन, वृद्धा पेंशन , विधवा पेंशन ,जाति , आवासीय, सावित्रीबाई फुले योजना, अबुवा आवास , आदि का समाधान किया जा रहा है, इस मौक़े पर त्वरित कारवाई करते हुए लाभूकों को जॉब कार्ड भी दिया गया और कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी के बीच प्रशस्तिपत्र भी दिया गया।मौक़े पर जिप सदस्य रीना कुमारी, उपप्रमुख एनुल अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष उराँव, नोडल पदाधिकारी अनुज मिंज, युवा अध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, मुखिया ललिता उराँव, मुखिया सुख़मनी उराँव, मुखिया राजमणी उराँव, मो इक़बाल , संजू तुरी, सज्जाद अंसारी, हफ़ीज़ूल अंसारी, शकुंतला सुरिन, रामनाथ उराँव, सबरेज अंसारी, सुनील कुंवर, सुजीत अग्रवाल आदि उपस्थित थे।