कारगिल विजय दिवस समारोह के तैयारी हेतु पूर्व सैनिकों का बैठक रविवार को

कारगिल विजय दिवस समारोह के तैयारी हेतु पूर्व सैनिकों का बैठक रविवार को।

         अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू का जनरल बॉडी मीटिंग आगामी रविवार,  दिनांक 21 जून 2026 को पूर्वाह 10.30 बजे से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय के सभागार में आयोजित करने की योजना बनी है।

          अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और महा सचिव सुनील कुमार सिंह ने इस बावत एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि आगामी 26 जुलाई 2026, दिन रविवार को प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू के द्वारा कारगिल विजय दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनी है।

         इस महत्वपूर्ण बैठक में विजय दिवस समारोह के आयोजन के सभी बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श की जाएगी।  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पलामू में निवास करने वाले सेवारत और पूर्व सैनिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।