कारगिल विजय दिवस की तैयारी प्रारंभ

0
79f0f03b-b0de-4c0e-8035-8332f34e2c15

कारगिल विजय दिवस की तैयारी प्रारंभ : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू।

कारगिल विजय दिवस समारोह के तैयारियों के सिलसिले में आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू का एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर उन से दीनदयाल स्मृति टाउन हॉल, दिनांक 26 जुलाई 2024, दिन शुक्रवार को एक दिन के लिए परिषद को समारोह हेतु आबंटित करने का अनुरोध किया।

नगर निगम आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल के बातों को ध्यान से सुना और इस आशय के एक आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया। निर्देशानुसार आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करा दिया गया। नगर निगम आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि उनके निवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करने वाला प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, महा सचिव
दिनेश गुप्ता, और जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *