कांग्रेस की गारंटी कार्ड को जन-जन तक पहुंचाएं :— निसार खान
कांग्रेस की गारंटी कार्ड को जन-जन तक पहुंचाएं : निसार खान
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी निसार खान ने कांग्रेस द्वारा अपने घोषणापत्र में पांच न्याय युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय के साथ पच्चीस गारंटी कार्ड को गठबंधन के कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है ।
उन्होंने ने कहा है कि केन्द्र सरकार के द्वारा किये गए झुठे वादे जैसे काला धन वापस, खाते में पंद्रह लाख, भ्रष्टाचार समाप्त, नमामि गंगे, एक सौ स्मार्ट सीटी, सस्ता गैस सिलेंडर, दो करोड़ युवाओं को रोजगार, बेटी बचाओ, बुलेट ट्रेन, किसानों की आय दुगना, पांच ट्रिलियन इकांनमी, परिवार के लिए मकान, पैतिस रूपए पेट्रोल का पर्दाफाश करें । उन्होंने कहा है कि इस समय देश का लोकतंत्र और डाॅ.भीमराव आम्बेडकर द्वारा लिखी गई संविधान खतरे में है उसे बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशीयों को भारी बहुमत से जिताने की भी अपील की है ।
