हजारीबाग में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती मनाई, कांग्रेसियों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित
पूर्व प्रधानमत्री डाॅ.मनमोहन सिंह को कांग्रेसियों किया याद
हजारीबाग ; जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ.मनमोहन सिंह की 94 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष निसार खान ने की । इस अवसर पर उन्होंने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व में जब भारत वित्तीय संकट से जूझ रहा था उस समय उन्होंने अपने सूझबूझ से भारत को इस संकट से निकाल कर वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया जो युगों-युगों तक यहां के जनमानस इनहे याद रखेगी । मौक पर महासचिव दिलीप कुमार रवि, वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, धीरेन्द्र कुमार दुबे, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, नरसिंह प्रजापति, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, भैया असीम कुमार, शकील अंसारी, दामोदर कुमार आदि उपस्थित थे ।

