कालीबाड़ी रोड के खुले नाले पर भड़की भाजपा, आंदोलन की दी चेतावनी

शहर के व्यस्त कालीबाड़ी रोड स्थित खुले नाले और सड़क पर बने गड्ढे की समस्या को लेकर सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा (सिंकू) एवं जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने स्थल का निरीक्षण किया।
नेताओं ने कहा कि अधूरे नाला निर्माण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे जाम और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से जल्द मरम्मत कर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।
नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा जनहित में आंदोलन करेगी। इस दौरान टिंकू सिन्हा, श्रेयांश सौरव, नीलू सिन्हा, गौरव कुमार अंशु सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे