जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो, कोडरमा में 11वीं में नामांकन का सुनहरा अवसरआवेदन की अंतिम तिथि – 10/08/2025

कोडरमा : जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो कोडरमा में वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 में कक्षा 11वीं में नामांकन हेतु आवेदन पत्र आमत्रित किये जाते है | आवेदन के लिए योग्यता की न्यूनतम एवं आवश्यक शर्तें निम्नलिखित हैं :- 

अभ्यर्थी 2025 में दसवीं की परीक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो तथा विज्ञान व गणित में अलग – अलग न्यूनतम 60% अंक प्राप्त किया हो |
अभ्यर्थी कोडरमा जिले का निवासी हो तथा दसवीं की परीक्षा कोडरमा जिला स्थित किसी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण किया हो |
अभ्यर्थी का जन्म 01.06.2008 से 31.07.2010 तक (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच हो |

योग्यता व आरक्षण संबंधी अन्य जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो, कोडरमा के कार्यालय से संपर्क करें |

उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य कु. अशिवनी अमिताभ ने दी