जत जयंती वर्ष में होगा अंतर्राष्ट्रीय नाटक और नृत्य महोत्सव : राजेंद्र बगड़िया

जत जयंती वर्ष में होगा अंतर्राष्ट्रीय नाटक और नृत्य महोत्सव : राजेंद्र बगड़िया

— गिरिडीह में चार दिवसीय नाट्य प्रतियोगिता की बन गई रणनीति

— 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगी प्रतियोगिता

गिरिडीह : कला संगम की कार्यकारिणी की बैठक अधिवक्ता संघ भवन में संरक्षक राजेन्द्र बगडिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि इस वर्ष झारखंड स्थापना के पच्चीस वर्ष और अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, नृत्य प्रतियोगिता की रजत जयंती मनाई जाएगी। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि इस बार नाटक प्रतियोगिता में बारह राज्यों के कलाकार के साथ नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश से भी टीम को आमंत्रित किया गया है। आयोजन का प्रायोजक सलूजा गोल्ड होगा। प्रतियोगिता स्व. उमा रानी ताह की स्मृति में आयोजित की जाएगी। संयोजक चुन्नूकांत ने कहा कि कार्यक्रम 29, 30, 31 जनवरी 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। संरक्षक अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस बार अनुमानित बजट नौ लाख का है, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक का संचालन करते हुए सचिव सतीश कुन्दन ने बताया कि सभी सदस्यों का डिजिटल आईडी कार्ड बनाया जायेगा। इसके लिए सभी सदस्यों को 15 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क के साथ पासपोर्ट साईज का फोटो देना है।
एक सात सदस्यीय कोष कमिटी का गठन किया गया, जिसमें सतीश कुन्दन, मदन मंजर्वे, पंकज ताह, रवीश आनंद, बिनय बक्शी तथा कोर्डिनेटर देवेंद्र सिंह व शिवेंद्र सिन्हा को बनाया गया। पत्राचार की जिम्मेवारी सचिव सतीश कुन्दन को दी गई। स्मारिका ‘सर्जना’ के प्रकाशन का निर्णय लिया गया। इसके लिए संपादकमंडल के गठन की जिम्मेवारी भी सतीश कुन्दन को दी गई। संस्था के रजिस्ट्रेशन के लिए बीस हजार का प्रस्ताव पारित करते हुए, जिम्मेवारी कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह को दी गई।
कला संगम के नाट्य दल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने आजमगढ़ और डिहरी ओनसोन भेजन का निर्णय लिया गया। सह सचिव सुजय गुप्ता ने कहा ठहराने की जिम्मेवारी हमारी होगी। नीतीश आनंद के प्रस्ताव पर शहर को सजाने का निर्णय लिया गया। नाटक नृत्य का पंजीकरण 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा।
बैठक में डॉ तारक नाथ देव, सह संयोजक सुनील भूषण, राजेश सिन्हा, संगीत प्रभारी अरित चंद्रा, संजय सिन्हा, देवेंद्र सिंह, शिलधर प्रसाद, नीतीश आनंद, रवीश आनंद, शुभम, मनोज कुमार मुन्ना, सुनील लाभ, सिद्धांत रंजन, आकाश, विकास, इंद्रजीत, अनुराग, संदीप, संस्कृति, अनुष्का, कविन्द्र भट्टाचार्य, संजय सिन्हा सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापित राजेन्द्र बगडिया ने किया।