जश्न-ए- आजादी के रंग में सराबोर संत मरियम स्कूल के बच्चें, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चेयरमैन ने आजादी के महत्व को समझने व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का किया आह्वान
मेदिनीनगर। संत मरियम विद्यालय के बच्चे आजादी के जश्न में झूमते हुए दिखे। बड़े ही गर्व के साथ विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने ध्वजारोहण कर शान से तिरंगे को फहराया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जहां हजारों बच्चे तिरंगे के रंग व देशभक्ति के भावो मे शराबोर दिखे। “ये मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा..” छोटी बच्ची के मूखों से निकलती यह स्वर एवं इस पर थिरकते छोटे पांव, दर्जनों छात्रों के द्वारा बनाए गए पिरामिड के माध्यम से कई फीट की ऊंचाई पर लहरते तिरंगा, अग्नि व तलवार से खेलते कराटेकारो का रोंगटे खड़े कर देने वाला साहस, जोश व जज्बे की प्रदर्शन सबों को गौरवांवित किया। इस उत्सव के मौके पर चेयरमैन श्री देव ने छात्रों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक भाषण में, उन्होंने छात्रों से केवल आज़ादी का जश्न मनाने के बजाय उसके महत्व को समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों के बलिदानों का फल है।” उन्होंने युवाओं को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि एक शिक्षित और जागरूक समाज ही देश को सही मायने में आगे बढ़ा सकता है। आगे उन्होंने महात्मा गांधी, भगत सिंह, और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का उल्लेख करते हुए छात्रों को उनके जीवन से सीख लेने की सलाह दी।
उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और देश के विकास में अपना योगदान दें। उनके संबोधन ने छात्रों में देशभक्ति की नई भावना भर दी, और पूरा परिसर ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य कुमार आदर्श, उप्राचार्य एस.बी. शाहा छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, किड्स स्कूल निदेशक आनंद कुमार, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, रोशन राज, निकिता गुप्ता, एकता सहाय, विकास विश्वकर्मा, श्याम किशोर पांडे समेत सभी शिक्षक व हजारों बच्चे मौजूद रहे।

