जनता के लिए काम करें सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी – रूचिर तिवारी

जनता के लिए काम करें सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी – रूचिर तिवारी।

आवास योजना के लिए सस्ते दर पर पहले बालू उपलब्ध करावे प्रखंड विकास पदाधिकारी- भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आवास योजना, मनरेगा योजना, कूप योजना आदि कार्यों की समीक्षा करने की पहल को सकारात्मक बताया है लेकिन वही श्री तिवारी ने कहा कि आवास योजना में सबसे महत्वपूर्ण सामग्री बालू है जिसका उठाओ आज 1 वर्ष से बंद है जिसके चलते अबुआ अवास, भीमराव अंबेडकर पीएम आवास, कूप निर्माण योजना जैसे कार्य अधर में लटक गया है। जिले में अभी तक सस्ता एवं सुलभ दर पर बालू का उठाव चालू नहीं किया गया केवल एक दो घाट से ही बालू की ढुलाई हो रही है वह भी मंहगा रेट में ₹4000 प्रति टेलर के माध्यम से बालू बिक रहा है ऐसे में आवास योजना के लाभार्थी इतने महंगे दामों में बालू लेकर डेढ़ लाख में आवास कहां से बना पाएंगे। सर्वप्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी को योजनाओं को क्रियान्वयन करने के लिए सस्ते एवं सुलभ रूप से बालू का उठाव चालू करवाना चाहिए तभी समय रहते आवास योजना एवं विकास संबंधी कार्य पूरा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि लाभूके के पैसे की रिकवरी करने की बात कहना सरासर उनके साथ नाइंसाफी है। सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अफसर के रूप में नहीं बल्कि लाभूके के शुभचिंतक के रूप में सदर प्रखंड में काम करें तभी जनता का उनके प्रति बढ़ेगा विश्वास और क्षेत्र का होगा विकास।

You may have missed