जनता फटेहाल मंत्री अधिकारी और कर्मचारी मालामाल– सीपीआई

0
ddc9b1bf-78ab-4298-99d2-2e8cfba616b6

जनता फटेहाल मंत्री अधिकारी और कर्मचारी मालामाल– सीपीआई

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह जिला सचिव सह डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से भावी विधायक उम्मीदवार रुचिर कुमार तिवारी ने झारखंड कैबिनेट के द्वारा मंत्रियों से लेकर अधिकारियों कर्मचारियों तक को 60 हजार का महंगा मोबाइल सेट गिफ्ट करने का फैसला पर आश्चर्य व्यक्त किया श्री तिवारी ने कहा कि आज झारखंड को बने हुए 24 वर्ष होने जा रहा झारखंड की खनिज संपदाओं से देश के कई राज्य जगमगा रहा है लेकिन झारखंड वासियों का रहन-सहन का स्थिति अभी भी बहुत ही नीचे है लाखों लोगों को रहने के लिए मकान और दो वक्त खाने के लिए पोषाआहार युक्त भोजन उपलब्ध नहीं है ऐसी स्थिति में झारखंड सरकार के द्वारा कर्मचारी और मंत्रियों को महंगा मोबाइल देने का लिया गया फैसला हास्य का विषय है झारखंड के लगभग अधिकारी और कर्मचारी अपने वेतन के पैसे के अलावा दोहरी कमाई से मौज कर रहे हैं बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा है ऐसी स्थिति में झारखंड सरकार का यह फैसला एक तरह से कर्मचारियों और मंत्रियों को घूस देने के ही बराबर है। कर्मचारियों को इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज की भी सुविधा प्रदान की गई है जबकि आम जनता के ऊपर अभी निजी कंपनियों ने मोबाइल रिचार्ज का भी रेट बढ़ाया है जिस पर झारखंड सरकार को सब्सिडी देना चाहिए। झारखंड एक खनिज संपदा से भरा हुआ राज्य है फिर भी वर्ष 2017 में संतोषी कुमारी नामक लड़की ने भात-भात कहते हुए अपना प्राण त्याग दिया और आज भी राशन कार्ड में अंगूठा नहीं लगने पर कार्ड धारी को राशन से भी वंचित कर दिया जा रहा है इससे पहले भी झारखंड सरकार ने विधायकों को महंगी गाड़ी गिफ्ट किया था जो एक तरफ से आम जनता के टैक्स के पैसा को मंत्रियों अधिकारियों कर्मचारियों के बीच में फिजुल खर्च करके बर्बाद करना है। राज्य सरकार ने कर्मचारी एवं अधिकारियों के आवास भाड़ा में जो बढ़ोतरी किया वह सिर्फ उचित प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *