जनशिकायत निवारण दिवस में दिखी प्रशासनिक सक्रियता — 29 में से 25 आवेदनों का त्वरित निष्पादन, ग्रामीणों ने की बीडीओ विजय उरांव की सराहना

जनशिकायत निवारण दिवस में दिखा प्रशासनिक सक्रियता — 29 में से 25 आवेदनों का हुआ त्वरित निष्पादन, ग्रामीणों ने की बीडीओ विजय उरांव की सराहना

पालकोट (गुमला)-प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, पालकोट में आज जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विजय उरांव ने की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जाता है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

जनशिकायत दिवस में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। बीडीओ विजय उरांव ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा की और अधिकतर मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। प्राप्त 29 आवेदनों में से 25 का तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि 4 आवेदन प्रक्रिया में हैं।

प्राप्त शिकायतों का विवरण
पेंशन – 07,राशन कार्ड संबंधी – 02,आय प्रमाण पत्र – 03,आवासीय प्रमाण पत्र – 02,जाति प्रमाण पत्र – 03,जन्म प्रमाण पत्र – 00,मनरेगा – 00,प्रधानमंत्री आवास – 00,मईया समान योजना – 08,भू-लगान – 04,भूमि सुधार – 00,पीएम किसान – 00

ग्रामीणों ने बीडीओ विजय उरांव की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “जबसे वे प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हुए हैं, तबसे हमारी समस्याओं का समाधान आसान हो गया है। अब हमें उच्च अधिकारियों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती।