जन समस्याओं को लेकर आयोजित की गई बैठक

0
ca890497-120c-470c-a9ed-538da6d20bb5

*बैठक कर जन समस्याओं से अवगत हुए:- ई. विनय कुमार सिंह

गिरिडीह विधानसभा मध्य भाग मंडल अंतर्गत अकदोनी खुर्द पंचायत के दास टोला में सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा बैठक कर जन समस्याओं से अवगत हुए साथ ही अन्य मोहल्ला में भी जनसंपर्क किये, इस क्रम में इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की दास टोला में लगभग 20 परिवार का राशन कार्ड नहीं बनने के कारण राशन नहीं मिल रहा है साथ ही उन्हें आयुष्मान कार्ड भी नहीं बना है जिसके तहत पांच लाख रुपए मुक्त इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है ,इसके अलावे ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या बताते हुए एक जल मीनार की मांग की गयी ,इस संबंध में सिंह द्वारा बताया गया की वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य राजेश दास एवं कामेश्वर दास को जिम्मेदारी दी गई की सभी का प्रज्ञा केंद्र में रजिस्ट्रेशन करा कर रजिस्ट्रेशन रसीद मुझे उपलब्ध करावे ताकि संबंधित लोगों का राशन कार्ड बनाया जा सके , एवं आयुष्मान के तहत स्मार्ट कार्ड बन सके , बैठक मे यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को प्राप्त लाभ से भी अवगत कराते हुए हेमंत सरकार की विफलताओं से
अवगत गया, बैठक में फौजी दास, रामकुमार दास,इतवारी दास, मनोज तुरी, पप्पू दास ,अनिल दास पयारी गोप, प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार सहित काफी पुरुष एवं महिलाओं से जनसंपर्क हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *