जिंजोई नदी पुल के पीलर धसने से ग्रामीण हुए भयभीत
जिंजोई नदी पुल के पीलर धसने से ग्रामीण हुए भयभीत
पाटन से सीताराम सोनी के रिपोर्ट
पाटन (पलामू ): पलामू जिला के नावा जयपुर थाना क्षेत्र के कसवाखांड में जिँजोई नदी पर बने पुल का पीलर धस गया! भारी बारिश के कारण जिंजोई नदी में सामान्य से ज्यादा पानी हो जाने से पानी का बहाव कर रफ्तार तेज हो जाने के कारण पुल का एक पिलर धस गया है यह पुल कसवाखांड एवं बांसाबार के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती है! सूत्रों ने बताया कि यह पुल 2013-14 में निर्माण किया गया था और उद्घाटन के दो- तीन माह के बाद बरसात की पहली बारिश में ही एक पिलर धस गया था, जिसे लेकर अखबार एवं चैनल में लगातार समाचार प्रकाशित होने पर कोलकाता से मशीन मंगवाकर संवेदक के द्वारा पिलर को उठाया गया था, लेकिन इस वर्ष की बरसात के पहली मूसलाधार बारिश में ही पिलर पुनः से धसने लगा! जिसे लेकर ग्रामीण एवं आवा गमन करते लोग भयभीत है अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस बार इस पुल के पिलर के लिए क्या कदम उठाया जाता है! पुल के पिलर धस जाने का सूचना मिलती ही नावा जयपुर थाना पुलिस प्रशासन ने तवरित कार्यवाई करते हुए थाना प्रभारी कमल किशोर पांडे के नेतृत्व में पुल क्षतिग्रस्त को लेकर कृपया धीरे जाए एवं सावधान हेतु सूचना बोर्ड लगया गया,!मौके पर नावाजयपुर थाना के कई पुलिस जवान मौजूद रहें!
