जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने 13 योजनाओं का किया शिलान्यास
जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने 13 योजनाओं का किया शिलान्यास
क्षेत्र में विकास करना पहली प्राथमिकता :खुशबू कुमारी
पांकी प्रखंड के सकल्दीपा एवं माड़न , रतनपुर पंचायत में सोमवार की दोपहर 15वें वित्त आयोग के जिला परिषद सरकारी मद से 10 आंगनबाड़ी केंद्र व 3 पंचायत भवन मरमत्ती निर्माण का शिलान्यास पांकी मध्य जिला परिषद सदस्य श्रीमती खुशबू कुमारी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत मौके पर मौजूद लोगों के संबोधन में जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं के पोषण और शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कदम न केवल बच्चों की शैक्षणिक उन्नति में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहयोग करेगा।
इसके साथ ही, रतनपुर, सकल्दीपा और माड़न पंचायत भवन मरम्मत कार्य का शिलान्यास भी किया गया जो पंचायत कार्यों और क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। श्रीमती खुशबू कुमारी ने यह भी कहा कि यह नया पंचायत भवन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पंचायत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी सह मुखिया पति हफीजुल अंसारी, रफीक अंसारी,सूरत उरांव, निरंजन सिंह, डब्लू अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे मुकीम अंसारी, राजकुमार महतो, गुड्डू राम, गोल्डन औरंगजेब, वार्ड सदस्य कयूम अंसारी, निर्मल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
