जिला आयुष समिति ने पांकी प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय शिविर का किया आयोजन
जिला आयुष समिति ने पांकी प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय शिविर का किया आयोजन
पांकी प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार की सुबह जिला आयुष समिति के द्वारा दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आर्थो आर्थराइट्स, मांसपेशी, दर्द तथा वृद्धजनों के स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की गई । कैंप में मौजूद डॉ कुमारी प्रिया लता ,डॉ नवीन कुमार, CHO मनोरमा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार , इमरान अंसारी ,चंदेश्वर बॉक्सराय ,आर्यन कुमार एंव स्वास्थ्य सहीया उपस्थित हुए।कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों जरूरतमंदों ने अपने स्वास्थ्य का जांच कराया एवं निशुल्क दवा भी प्राप्त किया। वहीं प्रखंड कार्यालय में पहुंचे प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख ने भी स्वास्थ्य जांच करवाते हुए चिकित्सा परामर्श लिया उन्होंने इस कार्यक्रम की जमकर शरण करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से जरूरतमंदों को विशेष लाभ होता है।

