झुमरी तिलैया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित
26 अक्टूबर 2026 से 1 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन।
दिनांक 31/10/2026 से 01/11/2026 तक सतर्कता सप्ताह एवं राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन झारखण्ड शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय झुमरी तिलैया, कोडरमा में किया जा रहा है। सतर्कता सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयन्ती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन संस्था के सचिव डॉ० डी०एन० मिश्रा सर के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अजय कुमार यादव के निर्देशन तथा आई०क्यू०ए०सी० व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त सौजन्य से माँ सरस्वती के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पण के साथ ही साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० विकास राय प्राचार्य झारखण्ड विधि महाविद्यालय ने उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि प्रो० मिथिलेश कुमार प्राचार्य झारखण्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने राष्ट्रीय सतर्कता पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता के रूप में डी०एल०एड० विभागाध्यक्षा डॉ० मीना कुमारी ने एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्रो० (डॉ०) एस०बी० मिश्रा, उप प्राचार्या प्रो० सुशीला देवी, प्रो० अश्विनी मिश्रा, प्रो० आनन्द दुबे, डॉ० एस० के० पाण्डेय (महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष), बी०एड० प्रशिक्षु विद्यासागर यादव, सुरेन्द्र कुमार साव, अंशु तिवारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता सप्ताह पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० विकास राय ने महाविद्यालय द्वारा गोदित निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत सभी प्रशिक्षुओं को मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई तथा सभी 18 वर्ष के प्रशिक्षुओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और वोट देने के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो० कविता कुमारी, प्रो० सुखनन्दन तिवारी, प्रो० सूरज कुमार, प्रो० सविता कुमारी, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश कुमार, पुस्तकालय सहायिका माला सिन्हा, लेखापाल विक्रम कुमार सिन्हा, सहायक लेखापाल नीरज कुमार, वरिष्ठ लिपिक रीना कुमारी, सहायिका मनोरमा देवी, शाहनाज खातून, रिजवान खान, प्रसादी कुमार, दिलीप बिन्द, सावन कुमार, श्रीधर कुमार, बी०एड० एवं डी०एल०एड० सत्र 2025-27 एवं 2026-28 प्रशिक्षुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन डॉ० एस०पी० तिवारी के द्वारा तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

