झारखंड स्थापना दिवस पर मेराल प्रखंड में अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के उपलक्ष में सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक के मार्गदर्शन में मेराल प्रखंड के सभी पंचायतो में बुधवार को अबुआ आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास का गृह प्रवेश किया गया।झारखंड राज्य के25 वा स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य भर में चार दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इसी के तहत आज दूसरे दिन प्रखंड के बीसो पंचायत भवनों में सुबह में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। तथा इसके बाद अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा आवास पूर्णता प्रमाण पत्र मुखिया तथा पंचायत सचिव के हाथों दिया गया। इसके अलावा पूर्ण आवास के गृह प्रवेश मुखिया एवं पंचायत सचिव, पंचायत सहायक तथा आवास के लाभुकों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा नारियल फोड़ कर किया गया।