झारखण्ड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के तत्वाधान जिला स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर 12 बालक, बालिका) का आयोजन संपन्न

झारखण्ड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के तत्वाधान जिला स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर 12 बालक, बालिका) का आयोजन संपन्न

गिरिडीह:- झारखण्ड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के तत्वाधान में आज दिनांक 09/07/25 को आयोजित जिला स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर 12 बालक, बालिका) का आयोजन सर्कस मैदान गिरिडीह में किया गया। बालक वर्ग में गांडेय प्रखण्ड की टीम ने गिरिडीह प्रखण्ड को हराकर विजयी हुए। बेंगाबाद के टीम तीसरे स्थान पर रही और बालिका वर्ग में बगोदर की टीम धनवार प्रखण्ड को हराकर विजेता बने। गिरिडीह के टीम तीसरे स्थान पर रही।*

टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज द्वारा किया गया। उन्होंने खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतीक रूप में फुटबॉल में कीक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए और बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित होती है।
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं जिला शिक्षा विभाग एव जिला फूटबाल संघ की सराहनीय भूमिका रही।