“झारखंड रहेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बलिदान का ऋणी: मुमताज अली
झारखंड की सरजमी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के त्याग वालिदा का ऋणी रहेगा :- मुमताज अली बोकारो:- बड़े शौख से सुन रहा था जमाना खुद ही सो गए दास्तां कहते कहते
जिसने अपने लहू से सिंचा इस झारखंड को उस शख्सियत का नाम था दिशोम गुरु शिबू सोरेन। ये बाते समाजवादी पार्टी के नेशनल स्टार कैंपेन प्रमुख महासचिव मुमताज अली ने मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर उनके गांव नेमरा पहुंचकर कहा । उन्होंने कहा कि आज झारखंड की वो आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गया । वो गरीबों कमजोरो दलितों अकलियतो पिछड़ों वंचितों आदिवादियों और ऊंची जाती के गरीब वर्गों के हक और इंसाफ के लिए सड़को पे संघर्ष करते रहे। मुमताज अली ने कहा के एक शख्स एक गांव से निकलता है और जंगलों पहाड़ों नदियों घाटियों से गुजरता हुआ शासन प्रशासन से साहूकारों और जमींदारों से लड़कर आगे बढ़ते हुए अपनी जान की बाजी लगाया। आज शिबू सोरेन जी के ख्वाबों का झारखंड मजबूती से उभरकर जमाने के सामने है। मुमताज अली ने कहा कि शिबू सोरेन एक व्यक्ति या राजनेता ही नहीं थे। वो इस धरती पे मजलूमों मज़बूरो की मजबूत आवाज थे। जो अब न सड़क पे न सदन में गूंजेगी। झारखंड सुना सुना सा वर्षों तक रहेगा और झारखंड के आंखों में आज भी उनके लिए आंसू का खतरा ग़म की दरिया बना रहा है ।मुमताज अली ने कहा कि हमने मुख्य मंत्री हेमंत जी से कहा कि आप दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के वारिस है ।उनके विरासत है ।आप उनके ख्वाबों को जमीन पे उतारने का अधूरा सपना पूरा करें। मुमताज अली ने कहा कि मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने मेरी बातों को बेहद संजीदगी से गंभीरता से सुना और नम आंखों से कहा कि मेरा जीवन बाबा के सपनों का झारखंड बनाने में लग गया है। मिलने बालों में धर्मवीर यादव नौशाद खान रुकसार खातून मनोज यादव राजेश सिंह मनोहर मुरमू गौतम पांडे रितेश मिश्रा अरुण यादव कौशल महतो इत्यादि शामिल थे

