झारखंड में सरकार बनते ही सलाखों के पीछे होंगे भ्रष्टाचारी, 2.87 लोगों को देंगे नौकरी

झारखंड में सरकार बनते ही सलाखों के पीछे होंगे भ्रष्टाचारी, 2.87 लोगों को देंगे नौकरी

झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होने। राज्य की महिलाओं लड़कियों को प्रति माह 2100 रुपए सीधा उनके खाते में जाएंगे। गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में दिए जाएंगे। साथ ही दो त्योहारों पर दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। राज्य में एक भी कच्चा मकान नहीं रहेगा, सभी का पक्का मकान बनवाया जाएगा। बालू फ्री कर दिया जाएगा। उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने पलामू जिला के हैदरनगर उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हेमंता बिस्वा सरमा ने हुसैनाबाद को पहली कैबिनेट में जिला बदलने का जो वादा किया है वह अटल है। सरकार बनने के साथ हुसैनाबाद जिला बनेगा। मगर राम के नाम पर होगा तो दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में भी कई जगहों का नाम बदला है। उससे किसी को क्या दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि नवाब के बेटे हुसैन का नाम क्यों रहेगा। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री वह खुद हैं। हुसैनाबाद का काया कल्प करने की जवाबदेही उनपर होगी। उन्होंने हुसैनाबाद से भाजपा उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने का संकल्प उपस्थित लोगों को दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन किसी जादूगर से काम नहीं है। यह लोग पहाड़, पत्थर, बालू, नौकरी को खा गए। पीएम नल जल योजना के पैसा को मिथिलेश ठाकुर और हेमंत सोरेन पी गए। इन लोगों ने झारखंड के 19 बच्चों को दौड़ा कर मार डाला है।
लूटने और नौकरी बेचने वालों का पेट फाड़ कर पैसा निकालने का काम करेंगे। लूटने वाले सरकार बनते ही सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह हुसैनाबाद के लोगों को वचन दे कर जा रहे है। पहली कैबिनेट में हुसैनाबाद को जिला बनाएंगे। यह शिवराज का वचन है। प्राण जाये पर वचन ना जाये। जो वादा किया है उसे संकल्प लेकर पूरा करने का काम करेंगे।यह भाजपा की गारंटी है। भाजपा जात पात की राजनीति नहीं करती सभी को साथ लेकर चलती है। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। उनका आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कर कर जमीन की खरीद की जाती है। भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें भागने का काम किया जाएगा। उन्होंने सीता सोरेन का अपमान करने वाले इरफान को भी अड़े हाथों किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बहन बेटियों का अपमान करने वाली सरकार है। इसे उखाड़ फेंकने की जिम्मेदारी आप की है। 13 नवंबर को कमल की बटन दबा कर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने और नरेंद्र भाई मोदी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। सभा के पूर्व शिवराज सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे फूल माला व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

बीडी राम की हुंकार,कमलेश को जीता कर बनाये राज्य में मज़बूत सरकार

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कमलेश सिंह को जिताने का आह्वन किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ऐसा वादा करती है, जो कभी पूरा नहीं हो सकता है। राज्य में 2.87 लाख पद खाली है, लेकिन वादा 5 लाख नौकरी का करते है। आखिर नौकरी कहां से देंगे। यह बताने में नेता के पशीने छूटने लगते है। पलामू में सोन नदी व कोयल नदी समेत कई नदियां है। केंद्र सरकार ने इसके पानी को रोक कर किसानो के खेत तक पहुंचाने के लिए योजना बनाई गई है। लेकिन आखिर इस सरकार ने इस योजना को भी खत्म कर दिया। मंडल डैम अधूरा पड़ा है। कुछ काम बचे हुए है। केंद्र सरकार ने मुआवजा के पैसे भेज दिया। लेकिन सरकार ने इसे भी पूरा नहीं किया। सरकार सिर्फ जुमले पर चल रही है।

हुसैनाबाद से हिंदुस्तान में सन्देश जायेगा, हिन्दू बड़ा भाई था है और रहेगा

भाजपा नेता सूर्या सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद की धरती पर कोई ऐसा काम नहीं है, जिसे कमलेश कुमार सिंह ने नहीं किया है। ऊर्जा, शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी काम कमलेश कुमार सिंह ने किया है।
सूर्या सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद का सन्देश सम्पूर्ण हिन्दुस्तान में जायेगा। देश में हिन्दू बड़ा भाई था और रहेगा। टिका लगा कर बोलने से ऐस नहीं है कि मुसलामनो का काम कमलेश कुमार सिंह ने नहीं किया है। सभी को साथ लेकर चले है। लेकिन भारत में हिन्दू बड़ा भाई है, यह भी साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक का चुनाव नहीं, अपनी संस्कृति और सभ्यता के साथ साथ हिंदुत्व की एकजुटता का भी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे।