चाईबासा में नक्सल प्रभावित क्षेत्र से 30 आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने मौके पर किया निष्क्रिय

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस के जवानों ने टोकलो थाना और दलभंगा ओपी की सीमा से सटे जंगली पहाड़ी क्षेत्र में 30 आईईडी बरामद करने में सफलता पाई है। जवानों ने इन्हें बरामद कर सभी आईईडी को उसी स्थान पर सतर्कता के साथ नष्ट कर दिया।

You may have missed